Motivation to Solution - परिचय
![]() |
| Motivation to Solution |
मुझे मेरे नये ब्लॉग "मोटिवेशन टू सोल्युशन" से आपको परिचित कराते हुए बहुत ही प्रसन्नता हो रही हे| बहुत दिनों से में यह ब्लॉग लिखना चाहता था|
ये मेरा इस ब्लॉग का पहला पोस्ट हे और में बहुत कुछ कहना चाहता हु| तो आपको मुझे झेलना पड़ेगा और कृपया अंत तक धैर्य रखना|
तो चलिए उसी विषय से शुरुआत करते हे जिससे सब भली-भाति परिचित हे,
समस्याएँ(Problems):
कहते हे, हर किसी के पास कुछ हो न हो एक चीज़ ज़रूर होती हे, समस्या।
दुनिया में सभी को कोई न कोई समस्या होती ही हे, चाहे वो अमीर हो या गरीब, बड़े पदवाला हो या छोटे पदवाला| जैसे अलग अलग मनुष्यों की परिस्थितियाँ अलग अलग होती हे वैसे ही समस्याएँ और उनकी तीव्रता भी अलग अलग होती हे| सभी अपनी अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हे और अगर समस्याएँ अलग हे तो समाधान भी अलग और अद्वित्य होना चाहिए|
(ध्यान दे: यहाँ हम, लोगो की मानसिक और दूसरी व्यक्तिगत जीवन की समस्याओं के बारे में बात कर रहे हे)
अभी प्रश्न यह हे की, अलग अलग समस्याओँ का अलग और अद्वित्य समाधान कैसे खोजे?
अपनी समस्या के समाधान के लिए आपके पास बहुत सारे विकल्प हे, जैसे:
1. आँख बंद करके पालन करना:
- इसमें आपको करना कुछ नहीं हे, बस सामने वाला जो भी बोल रहा हे उसका पालन करना हे|
- में ये नहीं बोलूंगा की, "पता नहीं क्यों और कैसे लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए किसी की भी बात का आँखे बंद करके पालन करते हे", क्यूँकि मैंने भी ये काम बहुत बार किया हे| :P
- मगर मेरा एक प्रश्न हे, जिसकी बातो का आप आँखे बंद करके पालन कर रहे हो, क्या वो अपनी समस्या का समाधान खोजने में सफल हुआ? अगर सफल हुआ तो क्या वो उससे पूरी तरह संतुष्ट हे या नहीं?
- बहुत बार तो समस्या ही समय के साथ बदल जाती हे, जिसका समाधान आपको बताया जा रहा हे|
- तो अभी आपको सोचना हे, ये विकल्प आपके लिए सही हे या नहीं| अगर मेरी मानो तो इस विकल्प को मत चुनो, मगर मेरी भी बातो का आप आँख बंद करके पालन मत करना|
2. समस्या निवारक एजेंट(बाबा या पंडित):
![]() |
- ऐसे पोस्टर देख कर मेरे मन में जो पहला विचार आता हे, वो हे "क्या हम चू*ये दीखते हे?", मतलब पैसा कमाने के लिए खुद को समस्या निवारक एजेंट बताकर, कई मासूम लोग जो पहले से भटके हुए हे, उनको और भटकाते हे|
- क्या आपने ऊपर दिए हुए फोटो को देखा? हंसो मत ध्यान से देखो| ये पाखंडी उन समस्याओं को चुनते हे जिनका समाधान ज़्यादातर लोग खोजते रहते हे और ना सिर्फ अनपढ़ लोग यहाँ तक की पढ़े लिखे लोग भी इनके चक्कर में पड़कर अपना पैसा और समय बर्बाद करते हे|
- मेरी मनो तो ये विकल्प कभी मत चुनना, बाकी आपकी मर्ज़ी|
इन विकल्पों को छोड़ कर और भी विकल्प हे, जिन्हे लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुनते हे| मगर मेरी बात को समझाने के लिए ये विकल्प काफी होंगे|
"आपकी समस्याओँ का समाधान ना उन सलाहकारों से मिलेगा (जिन्हे आपकी समस्या से कुछ नहीं लेना देना) और नाही उन ढोंगी बाबाओ से (जिन्हे सिर्फ पैसा कमाने से मतलब हे)|
"आपकी समस्या का पूर्ण और संतोषजनक समाधान सिर्फ और सिर्फ आप खोज सकते हो|"
हा सही सुना आपने, आप ही हो अपने समस्या निवारक एजेंट| अब कैसे, ये तो आपको आगे मालूम पड़ेगा|
Motivation to Solution का लक्ष्य:
- अपनी समस्या का समाधान खोजने के लिए आपको प्रोत्साहित करना और आपकी मदद करना|
- ये बहुत ही बेहतरीन अनुभव होगा मेरे लिए और आपके लिए भी|
अगर आपको मेरा ब्लॉग अच्छा और ध्यान देने योग्य लगा हो तो अपने विचार कमेंट करना ना भूले| कृप्या मेरे ब्लॉग को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करे|
में और भी दिलचस्प और जानकारीपूर्ण लेख पोस्ट करूँगा|
इस पोस्ट को अंत तक और मेरी गलतियों को नज़रअंदाज़ करते हुए पढ़ने के लिए धन्यवाद|






Comments
Post a Comment